Skip to main content

होली पर निबंध | Essay on Holi in Hindi

मेरा नाम Tofique Khan है। आपका हमारे लिखो निबंध ब्लॉग पर स्वागत है। आपको इस ब्लॉग पर निबंध एवं पत्र मिलेंगे। होली हिन्दुओ का प्रमुख और पवित्र त्यौहार है, और इस त्यौहार पर कई बार परीक्षा में होली पर निबंध का लेखन आ जाता है, अगर आपको होली पर निबंध हिंदी में लिखना है तो आप इस निबंध को अच्छे से पढ़ कर लिख सकते है। होली पर निबंध ( Essay on Holi ) होली हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार माना जाता है, और इसे रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है और ये मेरा भी प्रमुख त्यौहार है, इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत होने की खुशी में मनाया जाता है, इस त्यौहार के आने के कुछ दिन के पहले सभी लोग अपने घरों की सफाई करने लगते है। मेरे घर में भी मेरी मां होली के कई दिन पहले सफाई करना शुरू कर देती है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है, इस दिन सभी लोग मिलकर बहुत से लकड़े और कंडे को इकट्ठा करके रात को शुभ मुहूर्त (लगभग आधी रात) को उसमे आग लगा कर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के पीछे एक पुरानी कहानी है। होलिका दहन ( Holika Dahan ) प्रहलाद के नाम से एक लड़का था जो विष्णु भगवान का भ...

होली पर निबंध | Essay on Holi in Hindi

मेरा नाम Tofique Khan है। आपका हमारे लिखो निबंध ब्लॉग पर स्वागत है। आपको इस ब्लॉग पर निबंध एवं पत्र मिलेंगे।

होली हिन्दुओ का प्रमुख और पवित्र त्यौहार है, और इस त्यौहार पर कई बार परीक्षा में होली पर निबंध का लेखन आ जाता है, अगर आपको होली पर निबंध हिंदी में लिखना है तो आप इस निबंध को अच्छे से पढ़ कर लिख सकते है।

होली पर निबंध ( Essay on Holi )

होली हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार माना जाता है, और इसे रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है और ये मेरा भी प्रमुख त्यौहार है, इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत होने की खुशी में मनाया जाता है, इस त्यौहार के आने के कुछ दिन के पहले सभी लोग अपने घरों की सफाई करने लगते है। मेरे घर में भी मेरी मां होली के कई दिन पहले सफाई करना शुरू कर देती है।



होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है, इस दिन सभी लोग मिलकर बहुत से लकड़े और कंडे को इकट्ठा करके रात को शुभ मुहूर्त (लगभग आधी रात) को उसमे आग लगा कर होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के पीछे एक पुरानी कहानी है।


होलिका दहन ( Holika Dahan )


प्रहलाद के नाम से एक लड़का था जो विष्णु भगवान का भक्त था और हिरण्यकश्यप को यह बात पसंद नहीं थी तो उसने होलिका के नाम से एक राक्षसी कहा कि प्रहलाद को तुम आग में लेकर बैठ जाओ क्योंकि होलिका को आग नहीं लगती थी, होलिका ने प्रहलाद को बड़े से आग के ऊपर लेकर बैठ गई।


लेकिन पहलाद भगवान विष्णु का नाम जपते हुए उस आग में बैठा रहा कुछ देर बाद राक्षसी होलिका खुद ही उस आग में जल गई और प्रहलाद विष्णु भगवान की कृपा से और अपनी भक्ति की शक्ति से बच गए। इस तरह इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई और इसी की खुशी में होली के 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।


होली के त्यौहार का दिन


होलिका दहन के बाद अगले दिन होली मनाया जाता है और इस दिन बच्चे और बड़े सभी लोग रंगों और गुलाल से एक दूसरे को रंगते हैं और होली का त्यौहार मनाते हैं, होली का त्यौहार सबसे ज्यादा बच्चों को पसंद होता है, इस त्यौहार के दिन पूरे भारत में छुट्टी होती है।


इस दिन सभी के घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं और सभी नए नए कपड़े पहनते हैं होली खेलने के लिए ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनते हैं। किस दिन किसी भी तरह का भेदभाव किसी के साथ नहीं किया जाता है।


यह त्यौहार हर साल फाल्गुन के समय में आता है, होली के पर्व पर सभी लोग एक दूसरे से प्रेम से होली मनाते हैं बच्चे इस दिन अपने बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन होली पर कुछ लोग केमिकल से बने हुए रंग का इस्तेमाल करते हैं जो कि सेहत के लिए और त्वचा के लिए बहुत ही नुकसान दायक होता है।


निष्कर्ष


होली के त्यौहार पर हमें इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए कि मस्ती मस्ती में किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए और किसी तरह का झगड़ा या लड़ाई नहीं करना चाहिए।





Holi Par Nibandh 10 Line Mein


  1. होली मेरे प्रिय त्यौहारों में से एक है।
  2. यह त्यौहार फागुन के महीने में आता है।
  3. इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में मनाया जाता है।
  4. होली पर्व के कई दिन पहले ही घरों की सफाई कर ली जाती है।
  5. और होली के 1 दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।
  6. होली के दिन सभी के घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं।
  7. और सभी लोग रंगों और गुलाल से होली खेलते हैं।
  8. होली का पर्व सबसे ज्यादा बच्चों को पसंद आता है।
  9. होली के पर्व पर हमें सावधानी से होली खेलना चाहिए।
  10. होली के दिन सभी बच्चे अपने माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।

यहां पर मैंने आपको होली पर निबंध हिंदी में बता दिया है अगर आपको यह निबंध पसंद आया तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपको किसी और टॉपिक पर निबंध लिखवाना है तो आप मुझे कमेंट करके जरूर बताएं हम आपको उस टॉपिक पर निबंध हिंदी में लिखकर जरूर देंगे।

Comments